पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में तिलक का गदर, विराट कोहली के खास क्लब में एंट्री

भारतीय टी20 उपकप्तान और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शनिवार को एशियन गेम्स 2026 में गदर काटा। उन्होंने निशिन में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में आतिशी अर्धशतक जमाया। उन्होंने छठे नंबर पर उतरने के बाद नाबाद 51 रन बनाए।

यह उनके टी20 करियर का 10वां अर्धशतक है। तिलक की पारी से भारत ने 211 रन बनाया। जवाब में पाकिस्तान ने 192 बनाए और भारत 19 रनों से मैच जीतकर गोल्ड मेडल जीता। तिलक ने टी-20 फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दो बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने पिछले साल एशिया कप में पाकिस्तान के विरुद्ध फाइनल में नाबाद 69 रन बनाए थे। वह पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती 5 टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने अभी तक 206 रन जुटाए हैं। उनसे आगे श्रीलंका के भानुका राजपक्षे (207) और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटसरन (236) हैं।

© CREIMAS

तिलक ने विराट कोहली के एक धांसू क्लब में जगह बनाई। वह टी-20 फाइनल में दो बार पचास प्लस स्कोर बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सुपरस्टार क्रिकेटर कोहली ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप के अलावा 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पचास प्लस रनों की पारी खेली थी।

अभिषेक शर्मा ने एशियन गेम्स 2026 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में ऐसा किया। उन्होंने एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान के सामने 61 रन बटोरे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 51 रन जुटाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल की बात करें तो तिलक वर्मा ने एक अहम साझेदारी की।

उन्होंने शिवम दुबे के साथ छठे विकेट के लिए 30 गेंदों में 32 रन जुटाए, जिससे भारत 200 के पार पहुंचने में सफल रहा। दुबे ने 27 रन बनाए। पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शानदार बल्लेबाजी की और 20 गेंद में अर्धशतक बनाकर विपक्षी टीम के स्पिन आक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। अभिषेक ने धीमी गेंदबाजी का भरपूर फायदा उठाते हुए विकेट के दोनों तरफ बेफिक्र होकर से छक्के जड़े।