आइची-नागोया एशियाड का शानदार समापन, दोहा को मिली 2030 की मेजबानी

रविवार को दो सप्ताह से अधिक समय तक चली रोमांचक खेल प्रतिस्पर्धाओं के बाद जापान में भव्य समापन समारोह के साथ एशियाई खेलों का समापन हुआ। भारत ने इस दौरान 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक अपने नाम किए और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।

भारत से समापन समारोह में निशानेबाज नीरू धांडा ने भारतीय दल की ध्वजवाहक की जिम्मेदारी संभाली। धांडा ने इन खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। उनके नेतृत्व में भारतीय दल ने रंगारंग ‘वन एशिया’ थीम पर आधारित समापन समारोह में हिस्सा लिया।

समापन समारोह में हजारों खिलाड़ी, अधिकारी और दर्शक मौजूद रहे। 19 सितंबर से शुरू हुए इन खेलों का एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष शेख जुआन बिन हमद अल थानी ने औपचारिक रूप से समापन घोषित किया। समारोह के दौरान एशियाई खेलों की मशाल 2030 एशियाई खेलों के मेजबान कतर के प्रतिनिधियों को सौंप दी गई। वर्ष 2030 में एशियाई खेलों की मेजबानी दोहा करेगा।

साभार : गूगल

पदक तालिका में चीन शीर्ष पर रहा, जबकि जापान और कोरिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। भारत ने कुल 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए अपने एशियाई खेल अभियान का समापन किया।