Trending

‘सत्याग्रह’ की तारीफ के बाद चिराग पासवान का विपक्ष पर हमला, बोले- मुद्दे उठाकर बीच में छोड़ देता है

नई दिल्ली। राहुल गांधी के नए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत्याग्रह’ को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि युवाओं और आम नागरिकों को अपनी बात रखने के लिए अधिक से अधिक मंच मिलना अच्छी बात है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह कई मुद्दों पर भ्रम फैलाकर उन्हें बाद में छोड़ देता है।चिराग पासवान ने कहा कि ‘सत्याग्रह’ नाम अच्छा चुना गया है, लेकिन विपक्ष की आदत मुद्दों को लेकर भ्रम पैदा करने की रही है। उन्होंने EVM और SIR जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष इन्हें उठाता है और फिर बीच में छोड़ देता है।उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनता के रुख को समझने के लिए आत्ममंथन करना चाहिए। उनके मुताबिक, लोगों के रुख को ‘सत्याग्रह’ से नहीं बल्कि आत्ममंथन से समझने की जरूरत है।क्या है राहुल गांधी का ‘सत्याग्रह’ प्लेटफॉर्म?राहुल गांधी ने ‘सत्याग्रह’ को देशभर में चल रहे आंदोलनों और लोगों के संघर्ष को एक मंच पर लाने की डिजिटल पहल बताया है। इसमें लोग अपने मुद्दों और संघर्षों की जानकारी साझा कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म पर इंटरैक्टिव मैप के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे आंदोलनों की जानकारी भी हासिल की जा सकती है।राहुल गांधी ने कहा कि देश में कई लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनकी आवाज को एकजुट करने के उद्देश्य से यह मंच शुरू किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विपक्ष के नेता के तौर पर वह जरूरत के समय लोगों के साथ खड़े रहेंगे।