भुवनेश्वर कुमार ने चार साल बाद पहनी टीम इंडिया की जर्सी, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल
अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की मंगलवार को राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई जब उन्हें करीब चार साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने के अंत में खेले जाने वाली पांच मैच की टी20 श्रृंखला के लिए टीम में चुना गया।
पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद चयनकर्ताओं ने पहली बार टीम का चयन किया जिसकी घोषणा बीसीसीआई ने की। प्रज्ञान ओझा अंतरिम मुख्य चयनकर्ता हैं। टीम में वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी हुई है जो चोट की वजह से एशियाई खेलों में नहीं खेल सके थे। भारत न्यूजीलैंड में 22 अक्टूबर से एक नवंबर तक पांच टी20 मैच खेलेगी। श्रृंखला का पहला मैच 22 अक्टूबर को, जबकि दूसरा मुकाबला भी 24 अक्टूबर को खेला जाएगा।

तीसरा टी20 27 अक्टूबर को, जबकि चौथा और पांचवां मैच क्रमश: 30 अक्टूबर और एक नवंबर को खेला जाएगा। टी20 श्रृंखला के बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की वनडे श्रृंखला और दो टेस्ट मैच भी खेलेगा।
भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव
भारत ए टीम:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार