तन्मय बलोदा का कहर, ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हराकर भारत ने जीती टेस्ट सीरीज

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इंडिया अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम को 10 विकेट से हराया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में तन्मय बलोदा की बेहतरीन गेंदबाजी से हराने में कामयाबी मिली और सीरीज को 2-0 से जीत लिया। भारत ने पहला टेस्ट पारी और 48 रन से जीता था।

ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी भारत ने 3-0 से हराया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 174 रन बनाए और जवाब में भारत ने पहली पारी में 315 रन बनाकर 141 रन की बढ़त हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 151 रन पर ढेर हो गई और उसे 10 रन की लीड मिली साथ ही भारत को जीत के लिए 11 रन का आसान टारगेट मिला।

भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट गिरे 11 रन बनाए और मैच जीता। दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के हीरो तन्मय रहे जिन्होंने कुल 14 विकेट झटके। तन्मय ने दूसरी पारी में 8 विकेट झटके और विरोधी टीम को 151 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई। तन्मय ने पहली पारी में भी 6 विकेट लिए थे।

साभार : गूगल

भारत से इस मैच में प्रियांशु सिंह ने भी 3 विकेट लिए जिसमें उन्होंने पहली पारी में एक जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 2 विकेट लिए। दूसरी पारी में तन्मय और प्रियांशु के अलावा अन्य कोई भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं ले सका, पहली पारी में मोहित को एक जबकि अयान अकरम को 2 सफलता मिली थी।

भारत के लिए पहली पारी में कप्तान यशवर्धन चौहान ने 52 रन जबकि अभिप्राय विश्वास ने 73 रन की शानदार पारी खेली थी जबकि तन्मय ने भी निचले क्रम में 30 रन की अहम पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में चार्ली हेंडरसन ने सबसे बड़ी 37 रन की पारी खेली थी जबकि दूसरी पारी में कंगारू टीम के लिए सबसे बड़ा स्कोर ब्लेक कैटल ने बनाया था और 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी जबकि एली ब्रेन ने भी 39 रन बनाए। भारत की तरफ से दूसरी पारी में लक्ष्य रायचंदानी 9 रन जबकि सागर विर्क ने नाबाद 2 रन की पारी खेली।