चीन स्मैश में भारतीय जोड़ी का जलवा, मानुष-मानव ने क्वार्टर फाइनल में दर्ज की आसान जीत
भारत के मानुष शाह और मानव ठक्कर ने डब्ल्यूटीटी चीन स्मैश 2026 के पुरुष युगल सेमीफाइनल में जगह बनाई। क्वार्टरफाइनल में भारतीय जोड़ी ने चीन के लियांग जिंगकुन और शियांग पेंग को सीधे गेमों में 3-0 से हराया।
दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने 11-9, 11-5, 11-4 से जीत हासिल की। मानुष और मानव ने मुकाबले के आगे बढ़ने के साथ अपना दबदबा बढ़ाया और लगातार तीन गेम जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई।

सेमीफाइनल में उनकी टक्कर स्वीडन के एंटोन कालबर्ग और क्रिस्टियन कार्लसन तथा दक्षिण कोरिया के लिम जोंगहून और ओ जुनसोंग की जोड़ी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी। मानुष शाह मिश्रित युगल सेमीफाइनल में भी उतरेंगे। वह दिया चिताले के साथ मिलकर चीनी ताइपे की लिन युन-जू और चेंग आई-चिंग की जोड़ी का सामना करेंगे।