शंघाई मास्टर्स में सिटसिपास की जीत से शुरुआत, कोप्पेजंस को सीधे सेटों में हराया

स्टेफानोस सिटसिपास ने गुरुवार को यहां शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में सीधे सेटों में जीत दर्ज की। सिटसिपास ने क्वालीफायर किमर कोप्पेजंस को 6-3, 7-5 से हराया। सिटसिपास का हाल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

जापान ओपन में वह दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे जबकि अमेरिकी ओपन में चौथे दौर में बेन शेल्टन से हार गए थे। ऑस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टॉमिक ने शंघाई में क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में कजाकिस्तान के टिमोफे स्केटोव को 7-5 6-4 से हराकर शीर्ष स्तर के टूर्नामेंट में वापसी की।

साभार : गूगल

अमेरिकी ओपन चैंपियन अलेक्जेंडर ज़्वेरेव और कार्लोस अल्काराज़ को पहले दौर में बाई मिली थी। यानिक सिनर ने दाहिने घुटने की चोट के कारण इस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था।