जन्मदिन पर शेल्टन की शानदार जीत, शंघाई मास्टर्स के तीसरे दौर में पहुंचे
अपना 24वां जन्मदिन मना रहे अमेरिकी ओपन के उपविजेता बेन शेल्टन ने शुक्रवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई।

शेल्टन ने इस एटीपी 1000-स्तरीय टूर्नामेंट में डेनियल अल्टमायर पर 6-3, 7-6 (6) से जीत हासिल करके शानदार तरीके से अपना जन्मदिन मनाया। नौवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर को वॉकओवर मिला जिससे वह तीसरे दौर में पहुंच गए। उनके प्रतिद्वंदी एलेक्स मोलकान ने किसी अज्ञात बीमारी के कारण मैच से नाम वापस ले लिया था। एक अन्य मैच में क्वालीफायर रेई सकामोटो ने 23वीं वरीयता प्राप्त एंड्री रुबलेव को 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर किया।