यह उपलब्धि कल्याण सिंह को समर्पित: धर्मपाल

  • कल्याण सिंह की प्रतिमा पर समर्पित किया राज्यसभा निर्वाचन प्रमाण पत्र
  • अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर भी किया माल्यार्पण
  • 27 में प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाने में जी जान से जुटेंगे

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त होने के पश्चात धर्मपाल सिंह ने अपना प्रमाण पत्र नगर निगम स्थित झंडी पार्क में स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के चरणों समर्पित किया।

प्रमाण पत्र प्राप्त होने के पश्चात सबसे पहले उन्होंने हजरतगंज स्थित वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद वह सीधे श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह जी की प्रतिमा पर पहुँच कर अपना प्रमाणपत्र उनके श्री चरणों में समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि यह प्रमाणपत्र हिंदुत्व के पुरोधा बाबू जी के समाज में जनजागरण का प्रतिफल है। यह उपलब्धि धर्मपाल सिंह की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है यह उपलब्धि समाज की है इसलिए इसका अधिकारी समाज है। यह स्वयं के लिए भावुक क्षण है और इसे वह शब्दों में बयान नहीं कर सकते।कहा कि बाबू जी के चरणों में प्रणाम करते हुए उनकी दी हुई सीख पर चलने का प्रयास करूँगा। उनका मार्गदर्शन मेरे राजनैतिक जीवन में खूब मिला है। आज वह भौतिक रूप में हमारे साथ नहीं हैं लेकिन उनकी पारलौकिक छाया मेरे साथ आजीवन रहेगी।

श्री सिंह ने कहा कि उनके जैसे बहुत सामान्य से कार्यकर्ता जिसने मंडल अध्यक्ष के रूप में पार्टी का कार्यकर्ता बनकर काम शुरू किया था आज मेरे जीवन में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी उपलब्धि राज्यसभा के सदस्य के रूप में काम करने का अवसर दिया है। पार्टी और शीर्ष नेतृत्व ने ने उनपर भरोसा जताया है। वे समाज के लोगों को एकजुट कर पूरे उत्तर प्रदेश में जायेंगे और 2027 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे।