Trending

“सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की 25 वर्षों की यात्रा को समर्पित ऐतिहासिक निर्णय”

नोएडा के जेवर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ किए जाने के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलना समस्त देश एवं प्रदेशवासियों के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

यशस्वी मा० प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रेरणादायी अध्याय है। जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक की इस यात्रा में भारत ने विकास, आधुनिक अवसंरचना, वैश्विक प्रतिष्ठा और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए हैं।

जेवर एयरपोर्ट जैसे महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजना से उत्तर प्रदेश की वैश्विक कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार की संभावनाओं को नई गति मिली है। इसके नामकरण का यह निर्णय मा० प्रधानमंत्री जी की दीर्घ सार्वजनिक सेवा यात्रा को सम्मानित करने के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प और नए भारत की आकांक्षाओं का भी प्रतीक है।

आइए, मा० प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प को साकार करने तथा आत्मनिर्भर, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए संकल्पित हों।

#ViksitBharat2047
#UttarPradesh
#JewarAirport