भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड का बड़ा दांव, दो हिस्सों में घोषित की टीम

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी। फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, रचिन रवींद्र और टिम सीफर्ट को टीम में जगह मिली, मिचेल सैंटनर टीम की कप्तानी करेंगे। 4 नवंबर से सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक टीम जनवरी में भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीत के प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर आएगी। टीम ने भारत को 2-1 से मात देकर पहली बार भारतीय जमीन पर वनडे सीरीज जीती थी।

न्यूजीलैंड ने इस वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए अलग और अंतिम 2 मैचों के लिए अलग टीम घोषित की है। सीरीज के तीसरे वनडे के बाद न्यूजीलैंड टीम के कुछ खिलाड़ी आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन जाएंगे। ऐसे में चौथे और पांचवें वनडे के लिए सात अतिरिक्त खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा।

साभार : गूगल

फिन एलन और लॉकी फर्ग्यूसन ने 2023 में अंतिम बार वनडे मैच खेला था। फर्ग्यूसन का पिछला वनडे मुंबई में भारत के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल था। टिम सीफर्ट ने 18 महीने पहले पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की घरेलू सीरीज में अंतिम बार वनडे खेला था। कंधे की चोट की वजह से न्यूजीलैंड टी20 टीम से बाहर हुए रचिन रवींद्र वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में लौटेंगे।

न्यूजीलैंड टीम (पहले तीन वनडे के लिए)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर

न्यूजीलैंड टीम (चौथे और पांचवें वनडे के लिए)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग