मेलबर्न मैराथन में किपचोगे की बादशाहत, 2:09:10 के समय के साथ बने चैंपियन

दो बार के ओलंपिक विजेता एलियुड किपचोगे ने रविवार को यहां प्रतियोगिता के नए रिकॉर्ड के साथ मेलबर्न मैराथन जीती। किपचोगे पूर्व विश्व रिकॉर्डधारक हैं तथा उन्होंने 2016 और 2020 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

उन्होंने दो घंटे, नौ मिनट, 10 सेकंड में दौड़ पूरी की जो मेलबर्न मैराथन के पिछले रिकॉर्ड से दो सेकंड कम है। कीनिया के खिलाड़ी किपचोगे का यह रिकॉर्ड और बेहतर हो सकता था, उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के अंदर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपनी गति धीमी कर दी थी। किपचोगे ने हमवतन टिमोथी किपलागत रोनोह का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2022 में दो घंटे, नौ मिनट, 12 सेकंड में दौड़ पूरी की थी।

© Getty

किपचोगे ने इससे पहले सितंबर 2023 में बर्लिन में अपनी आखिरी मैराथन जीती थी। मेलबर्न मैराथन में ऑस्ट्रेलिया के थॉमस डो कैंटो 2:10:35 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। न्यूजीलैंड की कैमिला फ्रेंच ने 2:28:25 के समय के साथ महिलाओं की दौड़ जीती।