इंदौर में मुकाबले से पहले उज्जैन पहुंचे गंभीर, महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा

भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे टी20 से पहले रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

गंभीर ने इस साल जनवरी में भी इस मंदिर का दौरा किया था। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन ऐसे समय में किए जब भारत रांची में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में छह विकेट की हार से उबरने की कोशिश कर रहा है।

साभार : गूगल

वेस्टइंडीज ने इस मैच में 250 रन का लक्ष्य हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया था। पांच मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है।