मां बगलामुखी के दरबार में पहुंचे सुरेश रैना, बोले- माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे

पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना रविवार को शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

दर्शन से पहले मीडिया से बातचीत में रैना ने कहा कि आज नवरात्रि का पहला दिन है। मैं अपनी माता और बहन को साथ यहां आया हूं। मेरी मां हिमाचल प्रदेश से ही हैं, इसलिए आज का दिन मेरे लिए काफी खास है। मैं उनके साथ यहां आया हूं। उन्होंने बताया कि माता रानी से यही प्रार्थना है कि सभी खुश रहें और स्वस्थ रहें। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहे और माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे।

Suresh Raina (@sureshraina3)
Priyanka Chaudhary Raina (@priyankacraina)

रैना ने इंस्टाग्राम पर दर्शन की फोटो साझा करके लिखा, ॐ श्री बगलामुख्यै नमः। नवरात्रि के पहले दिन मां बगलामुखी के दिव्य दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं। मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मां बगलामुखी की कृपा से सभी के जीवन में शक्ति, शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

Suresh Raina (@sureshraina3)
Priyanka Chaudhary Raina (@priyankacraina)

रविवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ शक्ति स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त इन नौ दिनों में व्रत रखते हैं और मां दुर्गा की आराधना कर सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

Suresh Raina (@sureshraina3)
Priyanka Chaudhary Raina (@priyankacraina)

सुरेश रैना के क्रिकेट करियर से बात करें, तो रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 खेले है। इस दौरान टेस्ट में एक शतक से 768 रन, वनडे में पांच शतक के साथ 5615 रन और टी-20 में 1605 रन बनाए। वह 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम में थे। रैना ने आईपीएल में भी बल्ले से खूब रन बनाएं हैं। उन्होंने 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं।

Suresh Raina (@sureshraina3)
Priyanka Chaudhary Raina (@priyankacraina)