कबड्डी चैंपियंस लीग के नए सत्र में इन 10 कोचों पर होगी टीमों की जिम्मेदारी
कबड्डी चैम्पियंस लीग ने मंगलवार को अपने दूसरे सत्र के लिये कोचों का ऐलान किया, जो अगले सत्र में 10 फ्रेंचाइजी की कमान संभालेंगे।

इसमें रविंदर पहल (करनाल किंग्स) , जगपाल सिंह (गुरुग्राम गुरुज), अनूप सिंह (कुरुक्षेत्र नाइट्स), सुरेंदर नाडा (सोनीपत स्टार्स), ओम प्रकाश नरवाल (फरीदाबाद फाइटर्स), समशेर सिंह (भिवानी बुल्स), जगदीप सिंह (रोहतक रॉयल्स), विनोद कुमार शुभग्रो (हिसार हीरोज), रणदीप दलाल (पानीपत पैंथर्स) और रमेश कुमार (झज्जर जगुआर) के कोच होंगे। केसीएल ने दूसरे सत्र के लिये टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।