कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना ने वनडे रैंकिंग में बरकरार रखा नंबर-1 का ताज

भारत की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना ने आईसीसी वनडे महिला बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान कायम रखा है जबकि आस्ट्रेलिया की एलिसे पैरी ताजा रैंकिंग में शीर्ष दस में लौटी।

हाल ही में हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तान बनाई गई मंधाना 790 अंक के साथ बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर है। हरमनप्रीत नौवे स्थान पर है। वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा एक पायदान नीचे नौवे स्थान पर आ गई।

© Getty Images

महिला टी20 रैंकिंग में शेफाली वर्मा चौथे, मंधाना पांचवें और हरमनप्रीत दसवें स्थान पर है। महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में श्रीचरणी और दीप्ति शीर्ष दो में हैं। हरफनमौलाओं की रैंकिंग में दीप्ति शीर्ष दस में अकेली भारतीय हैं और चौथे स्थान पर है। वनडे हरफनमौलाओं की रैंकिंग में वह छठे स्थान पर है। टी20 और वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय महिला टीम तीसरे स्थान पर है।