Trending

मानदेय बढ़ने और कैशलेस इलाज की सौगात से ग्राम प्रहरियों में खुशी, सीएम योगी का जताया आभार

बरेली के प्रेमपाल, रामदयाल और शेरसिंह बोले परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

मुख्यमंत्री के प्रोग्राम में आए ग्राम प्रहरी बोले, मानदेय बढ़ने से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों को 3500 रुपये मानदेय और पांच लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

बरेली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने और पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा से ग्राम प्रहरियों में खुशी की लहर है। मंगलवार को बरेली पुलिस लाइन में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में पहुंचे बरेली और पीलीभीत समेत विभिन्न जिलों के ग्राम प्रहरियों ने प्रदेश सरकार के फैसले की सराहना की। ग्राम प्रहरियों ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, वहीं कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने से परिवार के स्वास्थ्य संबंधी खर्च की चिंता कम होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्राम प्रहरियों की समस्याओं और जरूरतों पर ध्यान दे रही है।

प्रेमपाल बोले- सरकार ने ग्राम प्रहरियों की मेहनत को दिया सम्मान

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरी प्रेमपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी गांवों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस तक जरूरी सूचनाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मानदेय बढ़ाने का निर्णय उनके लिए राहत देने वाला है। सरकार की ओर से कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा भी सराहनीय है। इससे ग्राम प्रहरियों के साथ उनके परिवारों को भी लाभ मिलेगा।

रामदयाल ने कैशलेस इलाज की सुविधा को बताया बड़ी राहत

बरेली के ग्राम प्रहरी रामदयाल ने भी प्रदेश सरकार के फैसले पर खुशी जताई। उन्होंने विशेष रूप से पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा की सराहना की। रामदयाल ने कहा कि बीमारी के समय इलाज पर होने वाला खर्च परिवार के लिए बड़ी चिंता बन जाता है। ऐसे में सरकार की यह पहल ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में मददगार साबित होगी। मानदेय बढ़ने से भी घरेलू जरूरतें पूरी करने में सहूलियत मिलेगी।

शेरसिंह ने कहा- मानदेय बढ़ने से मिलेगी आर्थिक मजबूती

बिथरी चैनपुर के ग्राम प्रहरी शेरसिंह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी गांव की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के सहयोगी के रूप में काम करते हैं। सरकार ने मानदेय बढ़ाकर उनकी जिम्मेदारियों और योगदान को महत्व दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलने से ग्राम प्रहरियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया।

पीलीभीत के बालकराम ने भी जताई खुशी

पीलीभीत जिले के देवरिया कला निवासी ग्राम प्रहरी बालकराम ने मानदेय बढ़ाने और कैशलेस इलाज की सुविधा की घोषणा पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरियों के हित में उठाया गया यह कदम उनके परिवारों के लिए लाभकारी साबित होगा। मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी से आर्थिक जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। वहीं इलाज की सुविधा मिलने से बीमारी के समय आर्थिक परेशानियों का सामना कम करना पड़ेगा।

रामपाल ने भी मुख्यमंत्री के फैसले की सराहना की

पीलीभीत के ग्राम प्रहरी रामपाल ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरियों के मानदेय में बढ़ोतरी और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार उनके लिए महत्वपूर्ण कदम है। इससे गांवों में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले ग्राम प्रहरियों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से ग्राम प्रहरियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

2500 से बढ़कर 3500 रुपये हुआ मानदेय, 68 हजार ग्राम प्रहरियों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा की। इससे प्रदेश के करीब 68 हजार ग्राम प्रहरियों को लाभ मिलेगा। मानदेय में एक हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी होने से प्रत्येक ग्राम प्रहरी को सालाना 12 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाने की भी घोषणा…