सीनियर राष्ट्रीय हॉकी : हरियाणा, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ का दमदार प्रदर्शन, तमिलनाडु-बंगाल का मैच ड्रॉ
झांसी में हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप बुधवार को हरियाणा, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ ने डिवीजन ए में अपने-अपने पूल मुकाबलों में जीत हासिल की, तमिलनाडु और बंगाल का मैच ड्रॉ रहा।
पूल डी के मुकाबले में हरियाणा ने दिल्ली को 3-1 से हराया। हरियाणा के लिए मंजीत ने 40वें मिनट में, जोगिंदर सिंह ने 42वें मिनट में और दीपक ने 54वें मिनट में गोल किए। दिल्ली के लिए अमन शर्मा ने 50वें मिनट में एकमात्र गोल किया।
पूल बी में महाराष्ट्र ने पुडुचेरी को 2-1 से हराया। गणेश पाटिल ने 13वें मिनट में और दर्शन गावकर ने 49वें मिनट में गोल करके जीत दिलाई। पुडुचेरी के लिए रजत मिंज ने 37वें मिनट में गोल दागा। पूल सी में चंडीगढ़ ने कर्नाटक को 3-0 से हराया, जिसमें परमवीर सिंह, सुमित और अमनदीप ने गोल किए।

पूल ए में तमिलनाडु और बंगाल का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। डिवीजन बी में केरल ने असम को 5-2 से हराकर चैंपियनशिप में अपनी पहली जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में अरुणाचल ने कड़े संघर्ष के बाद झारखंड को 2-1 से हराया। डिवीजन सी के मुकाबले मंगलवार को समाप्त हो गए थे।