डेनमार्क ओपन: सात्विक-चिराग समेत कई का सफर थमा
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी के अलावा उन्नति हुड्डा और आयुष शेट्टी बुधवार को यहां डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी को पुरुष युगल के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में चीन के हे जी टिंग और रेन शियांग यू की 37वीं रैंकिंग वाली जोड़ी के खिलाफ 21-12, 15-21, 19-21 से हार मिली। यह मुकाबला ठीक एक घंटे तक चला।
पुरुष एकल के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में आयुष शेट्टी को इंडोनेशिया के अल्वी फरहान ने 21-11, 13-21, 21-10 से हराया। पहला गेम हारने के बाद शेट्टी ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए जीत दर्ज की लेकिन तीसरे गेम में इंडोनेशियाई खिलाड़ी उन पर भारी पड़ा। यह मुकाबला एक घंटे चार मिनट तक चला।

महिला एकल के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में उन्नति हुड्डा को चीन की हान कियान शी के खिलाफ 21-23, 21-16, 16-21 से हार झेलनी पड़ी। यह मुकाबला एक घंटे छह मिनट तक चला।