वुहान ओपन: स्वितोलिना क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, मुचोवा टूर्नामेंट से बाहर

पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना ने गुरुवार को यहां वाइल्ड कार्ड से जगह बनाने वाली चीन की खिलाड़ी गुओ हान्यू को 6-1, 6-4 से हराकर वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पिछले मैच में गुओ ने 12वीं वरीयता प्राप्त सोराना सिर्स्टिया को 1-6, 7-6 (6), 7-5 से मात देकर उलटफेर किया था लेकिन स्वितोलिना के खिलाफ वह अपनी इस लय को कायम नहीं रख सकी।

Photo Credit: AFP

विंबलडन की फाइनलिस्ट और छठी वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा को 11वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर से 7-5, 6-3 से हार मिली। शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका और दूसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला बुधवार को दूसरे दौर में हार के साथ बाहर हुई थी।