सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और मणिपुर की शानदार जीत

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और मणिपुर ने यहां हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के छठे दिन डिवीजन ए में अपने मुकाबले जीत लिए जबकि पंजाब ने बंगाल से ड्रॉ खेला।

@TheHockeyIndia

उत्तर प्रदेश ने पूल सी में चंडीगढ़ को 5-0 से हराया जबकि पूल बी में मध्य प्रदेश ने पुडुचेरी को 4-2 से हराया। पूल डी के मैच में मणिपुर ने दिल्ली को 5-2 से हराया। पंजाब और बंगाल ने पूल ए में 1-1 से ड्रॉ खेला।