यूपी विधानसभा चुनाव: वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी, युवा इस डेट तक बनवा सकेंगे मतदाता कार्ड

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 के बीच नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे
राघवेंद्र प्रताप सिंह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision – SSR) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आयोग ने 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि (क्वालिफाइंग डेट) मानते हुए वोटर लिस्ट को अपडेट करने की समय-सारिणी तय की है। इस विशेष अभियान के तहत वे सभी युवा जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, अपना नया मतदाता पहचान पत्र बनवाने और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मतदाता सूची पुनरीक्षण के इस अभियान की शुरुआत पोलिंग बूथों के पुनर्गठन से होगी। प्रदेश भर में मतदेय स्थलों (पोलिंग स्टेशनों) के संभाजन और पुनर्गठन का कार्य 2 नवंबर 2026 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान आयोग के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक ही परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक ही सेक्शन और एक ही पोलिंग स्टेशन पर रहें। साथ ही, शहरी क्षेत्रों की हाई-राइज सोसायटियों और झुग्गी-बस्तियों में मतदाताओं की सुविधा के लिए ग्राउंड फ्लोर पर नए पोलिंग स्टेशन बनाने का भी सर्वे किया जाएगा। बूथों के पुनर्गठन के बाद, 12 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की एकीकृत मतदाता सूचियों के ड्रा