बेंगलुरु एफसी ने चेन्नईयन एफसी को 2-0 से दी शिकस्त, विलियम्स और पेरोविच चमके

बेंगलुरु एफसी ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग में चेन्नईयन एफसी को 2-0 से हराया। बारिश से भीगे मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में रयान विलियम्स और मिहाइलो पेरोविच ने गोल किए।

@IndSuperLeague

विलियम्स ने 24वें मिनट में गोल करके बेंगलुरु को बढ़त दिलाई। फिर 52वें मिनट में पेरोविच ने एक और गोल करके टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया जिससे मेजबान टीम के लिए तीन अंक पक्के हो गए।