Trending

तीसरी बार फ्रेंच ओपन चैंपियन बने नोवाक जोकोविच, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड को 7-6, 6-3, 7-5 को मात देकर इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. वो सर्वाधिक एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी बने. जोकोविच ने दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल (22 ग्रैंडस्लैम) को पीछे छोड़ दिया है.

नोवाक के नाम सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकॉर्ड राफेल नडाल के नाम दर्ज था. नडाल ने 22 ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड बनाया था. इसके बाद तीसरे नंबर पर रोजर फेडरर हैं जिन्होंने 20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं.

जोकोविच ने अपने करियर में 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, 7 बार विम्बलडन का खिताब जीता है तो वहीं फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन का खिताब 3-3 बार जीतने में सफल रहे हैं.