18 जून को स्टार गोल्ड पर टेलीकास्ट होगी फिल्म पठान
मुंबई : इस साल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने वाली शाहरुख खान और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मिता फिल्म ‘पठान’ के सम्मान में स्टार गोल्ड ने ऐतिहासिक काम किया.
दुनियाभर में ‘पठान’ 18 जून को स्टार गोल्ड पर रिलीज होगी. उन्होंने शाहरुख खान के फैन्स को एक मंच पर लाने का निर्णय लिया, जिसे एक मेगा इवेंट के रूप में ऐतिहासिक बनाया गया.
मीडिया की मौजूदगी में शाहरुख़ खान के 300 फैंस ने उनका आइकॉनिक पोज किया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया. बताते चले कि 10 जून की कड़ी धूप में शाहरुख के घर के बाहर फैंस इस पोज को परफॉर्म करने के लिए बेताब थे.

धूप और प्यास की बेफिक्री के साथ जैसे-जैसे दिन गुजरता गया, फैंस में उत्साह और बढ़ा. वो ऐतिहासिक लम्हा आया, जब 300 फैंस ने एक साथ किंग खान का आइकॉनिक पोज करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.
स्टार गोल्ड के प्रवक्ता ने बोला कि आज का ये इवेंट केवल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का नहीं, बल्कि शाहरुख खान के फैन्स और उनके जुनून का प्रतीक है. हम इसके प्रीमियर के लिए उत्साहित हैं, पर इससे भी अधिक आज के इवेंट के इस ऐतिहासिक पल के लिए रोमांचित हैं. हमें खुशी है कि हम ये सब कर पाए.