साल की तीसरी हिट फिल्म बनी ‘जरा हटके जरा बचके’
नई दिल्ली : धीरे-धीरे कमाई करने के साथ फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाई रखी. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, फिल्म के लिए दर्शकों का रूझान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. फिल्म की कमाई इजाफा होता जा रहा है.
फिल्म को रविवार को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ की कमाई करके हिट फिल्म की सूची में आ चुकी है. इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया था. जो फिल्म मिमी और लुका छुपी का भी डायरेक्शन किया है.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ताजा आंकड़े अपने सोशल मीडिया पर साझा किये हैं. आंकड़े साझा करते हुए उन्होंने लिखा “ ज़रा हटके ज़रा बचके एक हिट है. 10वें दिन फिल्म ने 50 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार किया है.
तरण के मुताबिक़, फिल्म आसानी से 70 करोड़ कमा करके एक इतिहास रचेगी. तरण द्वारा शेयर किये आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने सेकेंड वीक में शुक्रवार 3.42 करोड़, शनिवार 5.76 करोड़, रविवार 7.02 करोड़ की कमाई की है.
फिल्म की कुल कमाई 53.55 करोड़ हो चुकी है. उन्होंने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि इस वर्ष हिंदी सिनेमा की दुनिया की ये तीसरी बड़ी हिट है.

इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ और ‘द केरला स्टोरी’ इस सूची में थे. फिल्म के अभी तक के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, “ केरल स्टोरी ने पहले वीक में 37.35 करोड़ की थी, सेकेंड वीकेंड 16.20 करोड़ ऐसे में सेकेंड वीक में फिल्म की कुल कमाई 53.55 करोड़ के आप पास रही है.