Trending

 सतपुड़ा भवन में आग लगी

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग लगने की ख़बर है। सतपुड़ा भवन के तीसरे तल्ले पर आग लगी है। दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अभी तक किसी के हताहत की खब़र नहीं है। ज़्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।