बिग बॉस ओटीटी 2 : फनी सेगमेंट को होस्ट कर सकते है कृष्णा अभिषेक
नई दिल्ली : बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के लिए फैन्स उत्सुक है। फलक नाज, द्वेज दरबार, जिया शंकर, पालक पुरस्वानी और अंजली अरोड़ा सहित तमाम सेलेब्रिटीज का नाम इस शो के कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ चुका है।
शो का पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था, दूसरा सीजन सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते दिखाई देंगे।
शो को लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। खबर है कि बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन के बाद शो का बिग बज की होस्टिंग कर चुके कंटेस्टेंट कृष्णा अभिषेक भी बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन होस्ट करते नजर आएंगे। आप सोच रहे हैं कि सलमान खान और कृष्णा अभिषेक साथ में इस शो को होस्ट करते दिखाई पड़ेंगे तो आपको बता दें कि असल में कृष्णा इस शो का फनी सेगमेंट होस्ट करते दिखाई दे सकते हैं।
एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया, “बिग बॉस के तमाम एपिसोड्स में कृष्णा अभिषेक ने अपनी कॉमिक टाइमिंग्स के जरिए लोगों को एंटरटेन किया है। पिछले सीजन में वह बिग बज़ का फेस बनकर दिखाई दिए थे। अब वह बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड एपिसोड्स में दिखाई देंगे।

कुछ मोकौं पर वह सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करते भी दिखाई पड़ेंगे। इससे पहले कृष्णा अभिषेक अपने हालिया शो की तो वह अभी कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो में दिखाई देते हैं, लेकिन बिग बॉस ओटीटी करने पर वह कोई क्लैश क्रिएट नहीं करेंगे क्योंकि ‘द कपिल शर्मा शो’ जल्द ही खत्म होने जा रहा है। शो का अगला सीजन अक्टूबर में शुरू होने की बात बोली जा रही है। देखना होगा कि बिग बॉस में सलमान और कृष्णा मिलकर क्या धमाल करते हैं।