अब थिएटर में नहीं सीधे ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म बवाल
मुंबई : वर्ल्ड वॉर 2 की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म बवाल सीधे ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है। एक सूत्र ने बोला है कि फिल्म थोड़ा हटकर है और पूरी तरह से कमर्शियल मसाला एंटरटेनर की कैटेगिरी में नहीं आती है। निमार्ताओं ने फिल्म को रिलीज करने के लिए ओटीटी को चुना।
फिल्म अब अक्टूबर में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। सूत्र ने एंटरटेनमेंट साइट को बताया, साजिद नाडियाडवाला (निर्माता) ने अपने एक्टर्स, वरुण और जान्हवी के साथ बातचीत की और सभी की मंजूरी के बाद ही उन्होंने यह फैसला लिया।
पूरी टीम का मानना है कि बवाल ओटीटी पर दर्शकों की मन को जीत लेगी। सूत्र ने आगे बोला, फिल्म मोशन में एक कविता है और डिजिटल मीडियम से वाइडर ऑडियंस बेस तक पहुंचने की उम्मीद है, जो कि थिएटर रिलीज के साथ संभव नहीं हो सकता। विचार बवाल के साथ वैश्विक स्तर पर जाने का है और अमेजन उस पहुंच के लिए एकदम सही भागीदार है।
वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बवाल की रिलीज डेट कुछ टाइम पहले ही जारी हुई थी, आधिकारिक ऐलान के मुताबिक़, ये फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होनी थी।

जान्हवी कपूर और वरुण धवन का पिछला बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड देखते हुए बवाल के मेकर्स को भी मूवी के फ्लॉप होने का डर सताने लगा है। जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म को सिनेमाघरों की जगह सीधे अमेजन प्राइम पर रिलीज हो सकती है। हालांकि नितेश तिवारी दंगल, छिछोरे जैसी सुपरहिट फिल्में निर्देशित कर चुके हैं।