नोवाक जोकोविच नंबर वन, 15वें 136वें पायदान पर लुढ़के राफेल नडाल
नई दिल्ली : फ्रेंच ओपन में रिकॉर्ड 23वां ग्रैंड स्लैम ख़िताब अपने नाम करने के बाद सर्बिया के दिग्गज टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच ने कार्लोस अल्कराज से विश्व नंबर एक रैंकिंग को छीना। स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल 20 सालों में पहली बार शीर्ष 100 से बाहर हुए।
जोकोविच की पहले भी नंबर वन टेनिस प्लेयर रह चुके हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन के एक सीजन में नहीं खेलने के चलते उनको नुकसान झेलना पड़ा था। 36 वर्षीय जोकोविच ने वीकेंड पर पेरिस में अपनी जीत के बाद रैंकिंग में दो स्थानों की छलांग लगाई।
उन्होंने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्पेन के अल्कराज को मात दी। अल्कराज दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, डेनियल मेदवेदेव, जो पहले दौर में ही बाहर हुए थे, एक स्थान नीचे तीसरे स्थान पर खिसक गए। रोलैंड गैरो के उपविजेता कैस्पर रूड चौथे स्थान पर रहे।

14 बार के फ्रेंच ओपन विजेता नडाल चोट से जूझ रहे हैं और ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान कूल्हे की चोट के कारण जनवरी से नहीं खेले हैं। 37 वर्षीय खिलाडी लगातार टेनिस में अनुपस्थित रहने की वजह से रैंकिंग में 15वें से गिरकर 136वें स्थान पर आ गए हैं।
इस महीने के आगाज में उनकी सर्जरी हुई थी और उनके पांच महीने तक बाहर रहने की उम्मीद है। महिलाओं की रैंकिंग में, इगा स्विटेक ने अपने फ्रेंच ओपन खिताब का बचाव करने के बाद शीर्ष स्थान पर रही। ऐश बार्टी की रिटायरमेंट के बाद से वह नंबर वन हैं।
अप्रैल 2022 से वो नंबर वन रैंकिंग पर है। जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली आर्यना सबालेंका के पास स्विटेक से आगे निकलने का अवसर था, लेकिन सेमीफाइनल में उनको करोलिना मुचोवा से हार मिली।