Trending

वर्ल्ड कप 2023 के आगाज से पहले कीवी टीम के ये दो खिलाड़ी बाहर

नई दिल्ली : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023  के आगाज में अभी 5 महीने का समय है, हालांकि, न्यूजीलैंड टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के दो बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ब्रिटेन के घरेलू टी20 मैच में अपने राइट अकिलिस को इंजर्ड कर बैठे हैं। ऐसे में वह क्रिकेट विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे। ब्रेसवेल ने पिछले शुक्रवार को वॉर्सेस्टरशायर के लिए बल्लेबाजी करते हुए खिंचाव महसूस किया।

यॉर्कशायर से टी20 मैच में मिली हार में वे 11 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए थे और जल्द ही यह पुष्टि भी हो गई कि उनको दाहिनी अकिलिस में चोट है। 32 वर्षीय खिलाड़ी की इस गुरुवार को ब्रिटेन में सर्जरी होगी और वे छह से आठ महीने के रिहैब से गुजरेंगे। ये कीवी टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

सर्जरी और रिहैब के चलते वह अक्टूबर और नवंबर में भारत में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने बोला कि चोट एक बड़ा झटका है, लेकिन मानसिक रूप से कमजोर ब्रेसवेल के सफल स्वस्थ होने की हम कामना करते हैं।

ब्रेसवेल से पहले टीम के कप्तान केन विलियमसन भी चोटिल हैं, जो आईपीएल 2023 के दौरान घुटने को चोटिल कर बैठे थे। केन विलियमसन भी 6 महीने के लिए टीम से बाहर हैं। हालांकि, उनको अप्रैल में चोट लगी थी तो शायद वे वर्ल्ड कप 2023 से पहले ठीक हो जाएं

विलियमसन के बारे में अब तक कोई खबर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से नहीं आई है कि वे कब तक लौट सकते हैं। न्यूजीलैंड टीम की ट्रेनिंग कैप जुलाई के अंत से अगस्त के मध्य तक चलेगा। उसमें क्या विलियमसन भाग लेंगे?  ये देखना अहम होगा।