आगामी फुटबॉल विश्व कप में नहीं खेलेंगे लियोनल मेसी
बीजिंग : आगामी फुटबॉल विश्व कप में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनल मेसी नहीं खेलेंगे। इस पुष्टि मंगलवार (13 जून) को हुई है। मेसी ने अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाया था। उन्होंने बोला कि 2015 विश्व कप में खेलने का उनका इरादा नहीं है।
2022 में हुआ टूर्नामेंट उनका आखिरी था। मेसी को पिछली बार कतर में टूर्नामेंट का बेस्ट खिलाड़ी भी चुना गया था। इसके लिए उन्हें गोल्डन बॉल दिया गया था। मेसी ने पिछले वर्ष पहली बार विश्व कप जीता था। उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम 2014 के बाद खिताबी मैच में पहुंची थी।

2014 में उसे फाइनल में जर्मनी ने हरा दिया था। इस बार अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर खिताब पर कब्जा किया। मेसी दोस्ताना मैच खेलने के लिए अर्जेंटीना की टीम के साथ चीन गए हुए हैं। वहां उनकी टीम को बीजिंग के वर्कर्स स्टेडियम में 15 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।
इसके बाद उनकी टीम इंडोनेशिया जाएगी। वहां 19 जून को जकार्ता में वह मेजबान देश के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेंगे। मेसी ने चीन में ही एक समाचार पत्र से बातचीत में विश्व कप के बारे में चर्चा की। एक चीनी खेल अखबार द्वारा पूछे जाने पर कि क्या वह 2026 विश्व कप में खेलेंगे तो मेसी ने बोला, “मुझे नहीं लगता। यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था।
मैं देखूंगा कि चीजें कैसे चलती हैं, लेकिन सैद्धांतिक रूप में नहीं। मैं अगले विश्व कप में नहीं जाऊंगा। 2026 में विश्व कप का आयोजन संयुक्त रूप से तीन देशों को करनी है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में टूर्नामेंट का आयोजन होगा। मेसी अभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलना जारी रखेंगे। वह 2024 कोपा अमेरिका के बाद संन्यास ले सकते हैं।
अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्केलोनी ने मेसी के बारे में काफी पहले बोला था, ” हमारे दरवाजे उनके लिए खुले हैं। यदि वह नहीं खेलेंगे तो हम विकल्प की तलाश करेंगे। मुझे उम्मीद है कि मेसी अगले विश्व कप में जाएंगे। मैं उन्हें वहां देख सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि पहली चीज क्वालीफाई करना है।”
मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 174 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 102 गोल किए हैं। मेसी के लिए 2021 और 2022 खास रहा। उन्होंने इन दो वर्षों में देश के लिए तीन ट्रॉफी जीत लिए।
मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2021 में कोपा अमेरिका पर कब्जा किया। उसके बाद यूरोप और दक्षिण अफ्रीका की दो टीम अर्जेंटीना और इटली के बीच हुए ‘फिनालिसिमा’ को भी अपने नाम किया और 2022 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया।