Trending

कृति सेनन के इस लुक ने मन मोह लिया, कर रही है अपनी फिल्म को प्रमोट

मुंबई : इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरूष को प्रमोट करते हुए दिखाई दे रही हैं। मंगलवार को कृति एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंची जहां उनके देसी लुक ने हर किसी का मन मोह लिया।

सोशल मीडिया पर कृति की ये लेटेस्ट तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। बता दें,  आदिपुरुष में कृति सेनन मां सीता के रोल में है। प्रभास भगवान राम के किरदार में है। ये फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

कृति इमेंट में जाकर अपनी फिल्म को प्रमोट कर रही है। जब वह इवेंट में पहुंची तो उनके लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। जहां उन्होंने ट्रेडिशनल लुक कैरी किया हुआ था। लॉग अनारकली कुर्ता के साथ प्रिटेंड दुप्पटा ओढ़ा हुआ था। जिस पर बड़ा-बड़ा ‘राम दरबार’ बना हुआ था।

कृति ने अपने इंडियन आउटफिट के साथ गोल्डन जूलरी पहनी हुई थी। माथे पर बिंदी और बालों में बना जूड़ा उन पर काफी सूट कर रहा था। रही सही कसर कृति की स्माइल ने पूरी कर दी।