Trending

इस तरह से रिलीज से पहले आदिपुरुष ने कमाए 210 करोड़ रुपये

मुंबई : फिल्म आदिपुरुष के रिलीज में केवल एक दिन का समय बचा है, अपने रिलीज से पहले ही फिल्म ने 210 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म के ओटीटी और टीवी राइट्स को लेकर डील हुई है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, ‘तेलंगाना और आंध्रप्रेदश में फिल्म के राइट्स की 150 करोड़ रुपये में हुई है.

हिंदी में 120 करोड़ रुपये में राइट्स बेचे गए हैं. रविवार शाम 6 बजे तक इस फिल्म ने तीन नेशनल चैन्स पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 36,000 टिकट सोल्ड आउट की है. बीती रात तक इस फिल्म ने हिंदी से 1.40 करोड़ की कमाई की है. इसमें 3 डी वर्जन से 1.35 करोड़ ग्रोस शामिल हैं, जो 36,000 से अधिक टिकटों की बिक्री के बराबर है. वीकेंड के लिए इसने नेशनल चेन्स में 35,000 टिकट बेचे हैं.

पीवीआर और आईनॉक्स 8800 और 6100 टिकट बेचकर आगे चल रहा हैं, सिनेपोलिस ने 3500 टिकट बेचे हैं. 6 घंटे के ब्रेक में इसने अच्छी छलांग मारी है. कुछ सेलेब्रिटी द्वारा किए गए वादे के मुताबिक़ बल्क बुकिंग हो रही हैं, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह सेलिब्रिटी की खरीदारी हनुमान सीट या ऑडियंस से ऑर्गेनिक बुकिंग का रिजल्ट है.