Trending

इस वजह से रिद्धिमान साहा का दलीप ट्रॉफी में खेलने से इनकार

नई दिल्ली : 28 जून से भारतीय क्रिकेट के डोमेस्टिक सीजन का आगाज होना जा रहा है। इस घरेलू सीजन का पहला टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी है। इस टूर्नामेंट में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने खेलने से इनकार किया है। साहा ने दिलीप ट्राफी इसलिए छोड़ने का फैसला किया है, क्योंकि वे चाहते हैं कि युवा प्लेयर्स को अवसर मिले।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ईस्ट जोन से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी छोड़ने का फैसला किया था, क्योंकि उनको वेस्टइंडीज के दौरे पर जाना है। वे निश्चित रूप से टेस्ट टीम का हिस्सा होंगे। ऐसे में वे इस घरेलू टूर्नामेंट नजर नहीं आएंगे।

रिद्धिमान साहा को अप्रोच किया गया, लेकिन उन्होंने इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया और इसकी वजह भी बताई। सूत्रों की मानें तो साहा ने बोला कि दलीप ट्रॉफी भारत की उम्मीदों (आने वाले खिलाड़ियों) के लिए है।

मैं भारत के लिए कभी नहीं खेलूंगा जैसा चयनकर्ताओं ने संकेत दिया तो किसी युवा खिलाड़ी को अपनी दावेदारी पेश करने से रोकने का मतलब नहीं बनता। चयनकर्ताओं ने ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी खेलने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक पोरेल को चुना, जो तीसरी पसंद थे।