Trending
इस दिन रिलीज किया जाएगा फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर
करण जौहर के निर्देशन में बनी रही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब खबर है कि फिल्म का का टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा।
एक एंटरटेनमेंट साइट के अनुसार, टीजर 1 मिनट 16 सेकंड का होगा।
हालांकि, अभी निर्माताओं की तरफ से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस फिल्म का ट्रेलर जुलाई में रिलीज होगा। इसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का कैमियो भी होगा। इस फिल्म में करण ने 7 वर्ष बाद निर्देशन की कमान संभाली है। पिछली बार उन्होंने 2016 की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का निर्देशन किया था।