Trending

अवतार सहित इन हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज आगे खिसकी, फैन्स का इंतज़ार बढ़ा

फैन्स को जेम्स कैमरून की हिट सीरीज ‘अवतार’  का इंतजार हैं. इस सीरीज की दो फिल्में अवतार और अवतार 2  रिलीज हो चुकी हैं. इस फ्रेंचाइजी के तीन पार्ट की रिलीज होना बाकी है.

‘स्टार वॉर्स’ और लाइव-एक्शन फिल्म मोआना की रिलीज डेट भी आगे बढ़ाई गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अवतार 3  वर्ष 2024 में रिलीज होनी थी, ये फिल्म 19 दिसम्बर 2025 को रिलीज होगी. ये  फिल्म ‘अवतार- द वे ऑफ वाटर’ की फॉलोअप होगी.

अवतार 4 पहले 2026 में रिलीज होनी थी, चार वर्ष 21 दिसम्बर 2029 को रिलीज होगी. अवतार सीरीज की आखिरी फिल्म 2028 में आने वाली थी,  ये 19 दिसम्बर 2031 में रिलीज होगी. बताते चले कि अवतार का पहला पार्ट 2009 में रिलीज हुआ था.

दूसरा पार्ट दिसंबर 2022 में रिलीज हुआ था. इसका पांचवां पार्ट 22 साल बाद आएगा. अवतार सहित डिज्नी ने अन्य दूसरी फिल्मों की रिलीज आगे बढ़ाया है. लाइव-एक्शन फिल्म मोआना भी है. इस फिल्म को 27 जून, 2025  को दस्तक देगी.

डेडपूल के डेट आगे बढ़ाई गई है. स्टार वार्स 18  दिसम्बर 2026 को रिलीज होगी. एवेंजर्स- द कांग डायनास्टी मई 2025 में रिलीज होनी थी, जो मई 2026  में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. एवेंजर्स- सीक्रेट वार्स 2026  की जगह मई, 2027  तक बढ़ाई गई है.