तेलुगू फिल्म ‘ओजी’ से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे इमरान हाशमी
डायरेक्टर सुजीत गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘ओजी’ का ऐलान किया है. इस फिल्म से इमरान हाशमी बॉलीवुड से साउथ में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में पावर स्टार पवन कल्याण लीड रोल में हैं। फिल्म के कुछ सीन मुंबई में शूट हो चुके हैं, मेकर्स ने हैदराबाद में इसकी बची हुई शूटिंग पूरी करने के लिए तैयारियों में बिजी हैं।
फिल्म को लेकर एक ताजा जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म में इमरान हाशमी भी लीड रोल अदा करेंगे। फिल्म से उनका पोस्टर भी सामने आ गया है। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर एक्टर ने बोला, ‘मैं इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित हूं। फिल्म की कहानी काफी अच्छी और मनोरंजक है।

साथ ही मुझे एक चुनौतीपूर्ण किरदार करने का अवसर मिल रहा है। मैं पवन कल्याण, सुजीत सर और फिल्म की टीम के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हूं। मुझे पूरा यकीन है कि हम इस फिल्म से दर्शकों को एक शानदार सिनेमेटिक अनुभव देने का पूरा प्रयास करेंगे।’
खबर है कि इस फिल्म में इमरान नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर को बज नहीं था और अचानक मेकर्स ने फिल्म में इमरान का पोस्टर शेयर कर सबको चौंका दिया है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रिया रेड्डी को लेकर घोषणा की है कि वह इसमें एक अहम भूमिका निभाएगी।
फिल्म में थमन एस ने म्यूजिक दिया है, इसका निर्माण डिवीवी दनया ने किया है। इसका लेखन और निर्देशन सुजीत ने डिवीवी एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले किया है। इस फिल्म में अनुभवी एक्टर प्रकाश राज भी प्रमुख किरदार में होंगे।