Trending

इस विदेशी लीग के लिए खेलेंगे अंबाती रायडू


नई दिल्ली : अंबाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल-2023 में जीत दिलाने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी. आईपीएल के बाद रायडू ने बोला था कि वह भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं. वह विदेशों में खेलते दिखाई देंगे. रायडू ने अमेरिका की टी- 20 लीग मेजर लीग क्रिकेट के पहले संस्करण में खेलने का फैसला किया है.

रायडू इस लीग में टेक्सास सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे. टेक्सास सुपर किंग्स ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है. रायडू भारत के वो पहले क्रिकेटर हो गए हैं जिसने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया हो और मेजर लीग क्रिकेट में खेलेंगे. इस लीग के पहले सीजन में छह टीमें खेलती हुई दिखाई देगी. इस लीग का पहला सीजन 13 से 31 जुलाई के बीच खेला जाएगा.

रायडू के अलावा इस टीम में चेन्नई सुपर किंग्स के कुछ और प्लेयर दिखाई देंगे जिसमें डेवन कॉन्वे का नाम भी है. कॉन्वे के ही देश न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर भी इस टीम में खेलेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो भी इस टीम में खेलेंगे. डेविड मिलर टेक्सास के लिए खेलेंगे. ये टीम एमएलसी में अपना पहला मैच लॉस एंजेल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी.

इस लीग में चेन्नई और कोलकाता के अलावा मुंबई और दिल्ली की आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने भी टीमें खरीदी हैं. रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ तीन बार आईपीएल में जीत हासिल की है.

वर्ष 2018, 2021 और 2023 में जीत दर्ज की थी, तब रायडू चेन्नई की टीम का हिस्सा थे. इस वर्ष उन्होंने आईपीएल और भारतीय क्रिकेट से संन्यास लिया है और विदेशी लीगों में अपना जलवा दिखाएंगे.

इस लीग में टेक्सास की टीम अपना पहला मैच नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी. इस टीम का दूसरा मैच 16 जुलाई को वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ होगा. 17 जुलाई को इस टीम का मैच एमएआई न्यूयॉर्क से होगा. 21 जुलाई को टेक्सास की टीम का मैच सीटल ओर्कास से होगा. तीन दिन 24 जुलाई को ये टीम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ खेलेगी.