दिलीप ट्रॉफी : नॉर्थ जोन की टीम का चयन, चेतन शर्मा फिर चयनकर्ता की भूमिका में
नई दिल्ली : दिलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन की टीम का चयन भारतीय टीम के पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने किया है.चेतन शर्मा को एक स्टिंग ऑपरेशन के चलते चीफ सेलेक्टर पद छोड़ना पड़ा था.
चेतन शर्मा ने नॉर्थ जोन की टीम चुनी है और उन्होंने मनदीप सिंह को टीम को कमान दी है. मनदीप सिंह आईपीएल में केकेआर के लिए खेले और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. उन्होंने टीम के लिए 3 मैचों में 14 ही रन बनाए.

इस प्लेयर का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड बेहतरीन है. रणजी ट्रॉफी में इस सीजन में उन्होंने 10 पारियों में 463 रन बनाए थे. चेतन शर्मा की नेतृत्व वाली चयन कमेटी ने नेहाल वढेरा को टीम में शामिल नहीं किया है. नेहाल वढेरा ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया था.
नॉर्थ जोन टीम : प्रभसिमरन सिंह, प्रशांत चोपड़ा, ध्रुव शौरे, अंकित कल्सी, मनदीप सिंह, अंकित कुमार, पुल्कित नारंग, निशांस सिंधु, मनन वोहरा, जयंत यादव, बलतेज सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सिद्धार्थ कौल और आबिद मुश्ताक.