Trending
लखनऊ अंडर-19 बैडमिंटन टीम ट्रायल 19 जून को
लखनऊ। बरेली में आयोजित अंडर-19 स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2023 के लिए लखनऊ टीम का ट्रायल लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में 19 जून को राइजिंग स्टार बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में सुबह सात बजे से आयोजित किया जाएगा।

इच्छुक खिलाड़ी लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अनिल ध्यानी से बैडमिंटन अकादमी में 17 जून तक संपर्क कर सकते हैं।