वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की वॉर 2 से जुडी कियारा आडवाणी
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की वॉर 2 का ऐलान काफी पहले हो चूका है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के इस मूवी में जुड़ने की खबर सामने आई थी। इस ही बीच इस फिल्म से जुडी एक खबर सामने आ रही है बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉर 2 में जूनियर एनटीआर के बाद कियारा आडवाणी को शामिल किया गया है। आदित्य चोपड़ा ने अपने स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को चुना है। उनका मानना है कि वह इस फिल्म में फिट बैठती हैं।
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान जैसी फिल्में शामिल हैं, जो ब्लॉकबस्टर रही थी। इस वजह से स्पाई यूनिवर्स की आने वाली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

कियारा को इस फिल्म में कास्ट करने की एक वजह यह भी है कि इस टाइम सफलता के मामले में वह टॉप पर चल रही हैं।
कियारा के फिल्म में आने के बाद ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर और उनकी जोड़ी को चल रही चर्चित फिल्मों में सबसे हॉटेस्ट कास्ट बोला जा रहा है।
स्टार कास्ट के अलावा इस फिल्म से जुड़ी एक और बात यह है कि चर्चित डायरेक्टर अयान मुखर्जी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की जितनी भी फिल्में रिलीज हुई है। उसमें हर एक्ट्रेस को अपनी अलग ही छाप छोड़ते हुए देखा गया है। कियारा फिल्म में क्या कमाल दिखाती हैं, ये देखने वाली बात होगी।