Trending

विलेन की भूमिका में नजर आएगी आलिया भट्ट, जारी हुआ हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर


नई दिल्ली : फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से आलिया भट्ट हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. फिल्म में गैल गैडोट और जेनी डॉर्नन मुख्य भूमिका में हैं. अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म में आलिया ने एक विलेन की भूमिका निभाई है. उस भूमिका को निभाते हुए वह दमदार लग रही हैं.

हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका में है जो अपने मिशन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कई चीज़ों से गुजरती हुई दिखाई देती हैं. ट्रेलर के आगाज में बोले गए डायलॉग दमदार हैं. ट्रेलर देखने के बाद लोग आलिया की तारीफ हो रही हैं.

बता दें, फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने हार्ट ऑफ़ स्टोन टीम की टीम की तारीफ की थी. उन्होंने बोला था उनकी काफी मिलनसार है और वह आभारी महसूस करती हैं. हॉलीवुड में काम करना उनका लिए खास रहा. वहां की टीम ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें कंफर्मट फील करवाया. इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी नजर आएगी.