Trending

पीएम मोदी ने विशेष ओलंपिक विश्व खेलों में शामिल भारतीय प्लेयर्स को दी बधाई


नई दिल्ली : बर्लिन में हो रहे विशेष ओलंपिक विश्व खेलों में शामिल भारतीय प्लेयर्स को पीएम मोदी ने बधाई दी है। 17 से 25 जून के बीच आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में शामिल हो रहे प्लेयर्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बोला, “हमें खेलों में प्रतिनिधित्व करने वाले हर एथलीट पर गर्व है।

मैं दुआ करता हूं कि वे अपनी भावना, दृढ़ संकल्प और लचीलेपन के माध्यम से अपनी चमक पूरी दुनिया में बिखेरें। विशेष ओलंपिक विश्व खेल दुनिया को एकजुट करने का मौका देता हैं। यह कोई अन्य आयोजन नहीं कर सकता।

यहां विकलांग और बिना विकलांग लोग, जो विभिन्न राष्ट्रों, संस्कृतियों, राजनीतिक विचारों और धर्मों से ताल्लुक रखते हैं। यहां आकर मिलते हैं और खेल की शक्ति से मौजूदा पूर्वाग्रहों को दूर करते हैं।

इस वर्ष इन खेलों की मेजबानी 17 से 25 जून 2023 तक, जर्मनी के बर्लिन शहर में होगी। इस टूर्नामेंट में 26 खेलों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 190 देशों के 7,000 विशेष ओलंपिक एथलीट और एकीकृत भागीदार शामिल होंगे। एथलीटों के साथ 3,000 से अधिक कोच और 20,000 स्वयंसेवक होंगे, जो अलग-अलग प्रतियोगिताओं के दौरान एथलीट की मदद करेंगे।