Trending

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे राशिद खान, अफगानिस्तान टीम में हुई वापसी


नई दिल्ली : बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को टीम में शामिल किया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए राशिद खान को आराम मिला था, जिसमें अफगानिस्तान की टीम को करारी हार मिली है।

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 5 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्पिनर नूर अहमद टीम में जगह नहीं बना सकें।

वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा थे। एक क्रिकेट साइट के अनुसार, राशिद खान बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग में धमाल मचाने वाले लेग स्पिनर इजहारुलहक नवीद पहली बार वनडे टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। शहीदुल्ला, जिया-उर-रहमान, वफादार मोमंद, मोहम्मद सलीम और सैयद शिरजाद भी टीम में कुछ नए नाम हैं और उन्होंने श्रीलंका का दौरा भी किया था।

अफगानिस्तान बोर्ड वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले युवा प्लेयर्स को अवसर देना चाहती है, जोकि अक्टूबर-नवंबर में भारत में आयोजित होगा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दस प्लेयर्स को भी चुना जो बांग्लादेश खेलने वाली टीम के अलावा उनके अगले वनडे और विश्व कप के लिए रिजर्व रखेंगे।

अफगानिस्तान टीम : हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, राशिद खान, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, शाहिदुल्लाह , जिया-उर-रहमान, वफ़ादार मोमंद, मोहम्मद सलीम, सैयद शिरज़ाद