Trending

इस वजह से रश्मिका ने अपने मैनेजर को किया बर्खास्त


इन दिनों फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग में बिजी है। वो आखिरी बार फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नजर आई थी। उनके लंबे टाइम के मैनेजर ने कथित तौर पर 80 लाख की धोखाधड़ी की है, जिसके बाद उसे निकाल दिया गया है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बारे में जानने के बाद, रश्मिका ने तुरंत अपने मैनेजर को बर्खास्त किया, जो उनके करियर की शुरुआत से ही उनके साथ जुड़े हुए थे। एक एंटरटेनमेंट साइट की रिपोर्ट के अनुसार, मैनेजर ने रश्मिका को 80 लाख का धोखा दिया।

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया, ‘रश्मिका से उनके मैनेजर ने 80 लाख की ठगी की है। जाहिर है, वह इसके बारे में एक सीन नहीं बनाना चाहती थीं। इसलिए, उन्होंने अपने मैनेजर को निकाल कर खुद ही इससे निपट लिया।

रश्मिका की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘एनिमल’ है, जो संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी है इसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं। यह 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रश्मिका ‘पुष्पा: द रूल’ में श्रीवल्ली की भूमिका में नजर आएगी, जिसमें अल्लू अर्जुन भी हैं।

कुछ महीने पहले, एक फैन ने ट्विटर पर रश्मिका से श्रीवल्ली के अपने कैरेक्टर को मजबूत और ज्यादा इंप्रेसिव बनाने को बोला था। फैन के ट्वीट के जवाब में रश्मिका ने बोला कि उन्हें भी ऐसी ही उम्मीद है।

पहला पार्ट तेलुगु में शूट हुआ था। ‘पुष्पा’ को डब करके हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ किया गया था। अल्लू अर्जुन की पांच भाषाओं में एक साथ रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म है।