Trending

इंटरकॉन्टिनेंटल कप : भारतीय टीम को इनाम के रूप में एक करोड़ रुपये देगी ओडिशा सरकार


भुवनेश्वर : इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीतने पर भारतीय टीम को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने इनाम के रूप में एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। भारतीय फुटबॉल टीम ने रविवार को कप्तान सुनिल क्षेत्री की 87वें गोल और लल्लियांजुआला छांगटे की स्ट्राइक से फाइनल में लेबनान को 2-0 से मात देकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप अपने नाम किया।

इंटरकॉन्टिनेंटल कप के समापन समारोह में दर्शकों को संबोधित करते हुए सीएम नवीन पटनायक ने बोला- ‘इस प्रतिष्ठित इंटरकॉन्टिनेंटल कप का आयोजन करना हमारे राज्य के लिए गर्व की बात है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भारत को इस जीत के लिए बधाई।

हमारा इरादा ओडिशा में और ज्यादा टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करना है और ओडिशा और भारत में खेल की वृद्धि का समर्थन करना है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने इस इवेंट की सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए ओडिशा सरकार का धन्यवाद किया।

उन्होंने बोला, ‘हमारे पास इससे अच्छा वेन्यू और कहीं नहीं हो सकता था। मैं भाग लेने वाली टीमों का समर्थन करने के साथ, शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए ओडिशा सरकार को धन्यवाद देता हूं। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने दूसरी बार इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीता। भारत ने पिछली बार उसने 2018 में इस टूर्नामेंट को जीता था।

2019 के बाद कोरोना महामारी की वजह से यह टूर्नामेंट आयोजित नहीं हो सका था। यह इंटरकॉन्टिनेंटल कप का तीसरा सीजन है और भारत दूसरी बार चैंपियन बना है।