Trending

विराट कोहली की नेटवर्थ में हुआ इजाफा

नई दिल्ली : क्रिकेट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली रन बना रहे है. उनकी अपनी संपत्ति में भी लगातार इजाफा हो रहा हैं. विराट की नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये हो गई है. बीसीसीआई के ए प्लस क्रिकेटर्स की कैटेगरी में शामिल विराट को बीसीसीआई सालाना 7 करोड़ रुपए देता है.

वे ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना करोड़ों रुपये कमाते हैं. साथ ही उनके द्वारा कई कंपनियों में लगाए पैसे से भी उन्हें मोटा रिटर्न मिलता है. विराट जितनी कमाई क्रिकेट से करते हैं, उससे चार गुना ज्यादा ऐड, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टार्टअप्स से कर रहे हैं.
एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक, विराट को एक टेस्ट के लिए 15 लाख, वनडे के 6 लाख और टी 20 के मैच के लिए 3 लाख रुपए मिलते हैं. कोहली आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हैं और रॉयल चैलेंजर्स इसके लिए उन्हें सालाना 15 करोड़ रुपए देता है.

विराट ने कई कंपनियों में पैसे लगाए हैं. जिसमे ब्लूट्राइब, यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज, एमपीएल और स्पोर्ट्स कॉन्वो भी हैं. इन इनवेस्टंमेंट से उन्हेंम सालाना अच्छी कमाई होती है. इसके अलावा ब्रांड्स की प्रमोशन से भी विराट की झोली खूब भर रही है. भारतीय टीम का यह धुआंधार बल्लेरबाज एक ऐड शूट करने का सालाना 7.50 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से वो लगभग 175 करोड़ रुपए कमाई करते हैं.

इंस्टाग्राम पर विराट की एक पोस्ट की कीमत 8.9 करोड़ रुपए है. ट्विटर पर एक पोस्ट के लिए वह 2.5 करोड़ रुपए लेते हैं.
विराट के पास गुरुग्राम में दो बंगले और मुंबई में एक आलीशान घर है. वो एफसी गोवा फुटबॉल क्लब के मालिक हैं. उनके पास एक टेनिस और कुश्ती की टीम भी है.