नेशन्स लीग : 11 साल के खिताब के सूखे को किया खत्म, स्पेन बनी विजेता
नई दिल्ली : नेशन्स लीग फुटबॉल के फाइनल में स्पेन ने पेनल्टी शूट आउट से क्रोएशिया को 5-4 से मात देकर टूर्नामेंट का ख़िताब जीता। स्पेन ने 11 साल के खिताब के सूखे को खत्म किया, क्रोएशिया और उसके कप्तान लुका मोड्रिच का पहले अंतरराष्ट्रीय खिताब का इंतजार जारी है।
निर्धारित और अतिरिक्त टाइम में मैच गोल रहित बराबर रहने के बाद गोलकीपर उनाइ साइमन ने क्रोएशिया की दो पेनल्टी रोककर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। पेनल्टी शूट आउट में स्कोर 3-3 से बराबर था तब साइमन ने लोवरो मायेर और ब्रूनो पेटकोविच की पेनल्टी रोकी।

डेनी कार्वाइल ने अपनी पेनल्टी को गोल में बदलकर स्पेन की जीत सुनिश्चित की। बता दें कि स्पेन ने नेशंस लीग से पहले अपना अंतिम खिताब 2012 में जीता था। फाइनल में स्पेन ने इटली को 4-0 से हारकर यूरो कप अपने नाम किया था। इससे पहले उन्होंने 2010 में साउथ अफ्रीका में खेला गया फीफा वर्ल्डकप भी जीता था।
एफसी बार्सिलोना के पूर्व डिफेंडर जोर्डी एल्बा की कप्तानी में स्पेन ने नेशंस लीग 2022-23 का खिताब अपने नाम किया है। बार्सिलोना के युवा मिडफील्डर पाबलो गावी और स्ट्राइकर अंसू फाती स्पेन के इस स्क्वाड का हिस्सा थे। इसके अलावा बात करे क्रोएशिया की तो, क्रोएशिया ने पिछले कुछ वर्षों में बेहतरीन फुटबॉल खेला है। वह 2018 के फीफा वर्ल्डकप का फाइनल भी खेले थे। हालांकि फाइनल में उन्हें 4-2 से फ्रांस ने मात दी थी।