Trending

श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी पाक टीम


नई दिल्ली : श्रीलंका दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज अगले महीने खेलेगी। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का हिस्सा होगी। दो टेस्ट मैचों से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस दौरे पर एक वॉर्म-अप मैच भी खेलेगी।

एशिया कप हाइब्रिड मॉडल में खेला जाना है, जिसके चार मैच पाकिस्तान में जबकि नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। एशिया कप 2023 पाकिस्तान की ही मेजबानी मे खेला जाना है। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में पाकिस्तान की पहली टेस्ट सीरीज होगी। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम 9 जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी।

एशिया कप 2023 को लेकर चल रहे विवाद के बीच इस सीरीज पर संशय के बादल थे, क्योंकि ऐसी खबरें आ रही थीं कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का हाइब्रिड मॉडल श्रीलंका क्रिकेट नहीं मानता है, तो पाकिस्तान टीम इस दौरे को पोस्टपोन कर सकती है।

11 से 12 जुलाई के बीच पाक टीम अपना वॉर्म-अप मैच खेलेगी, तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच के बाद सीरीज का पहला टेस्ट मैच 16 जुलाई से गाले क्रिकेट स्टेडियम में होगा। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 24 जुलाई से कोलंबो में होगा। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि शाहीन शाह अफरीदी को इस दौरे से आराम मिल सकता है, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला है।

पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम उल हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सौद शकील, शाहीन अफरीदी, शान मसूद